उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

नाराहट में बनेगा 33 केवी का बिजलीघर, मिली स्वीकृति

 

 

ललितपुर। बिजली समस्या के समाधान के लिए अब नाराहट में भी बिजली घर बनेगा, जिसमें पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है और जमीन पहले से ही चिह्नित कर ली गई है।

 

नाराहट फीडर के अंतर्गत ग्राम नाराहट, डोंगराखुर्द, दिगवार, बरेजा, तरावली, महाराजपुरा, बछरई, मकरीपुर समेत लगभग 30 से अधिक गांव को 30 किलोमीटर से

 

भी अधिक लंबी विद्युत लाइन डालकर बिजली आपूर्ति की जाती है। ऐसे में कई बार तो फाल्ट खोजने में ही घंटों लग जाते हैं।

अधीक्षण अभियंता वीरभद्र सत्यार्थी ने बताया कि नाराहट में प्रस्तावित नया बिजली घर बनाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। इसका निर्माण सेकंडरी वर्क्स द्वारा किया जाएगा। इससे बिरधा सब स्टेशन पर लोड कम हो जाएगा और बिजली आपूर्ति में सुधार हो सकेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!