उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

प्रेस क्लब ने पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि सभा

प्रेस क्लब में पं. गोपीकृष्ण तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

वरिष्ठ पत्रकार अशोक गोस्वामी की माताजी के निधन पर जताया शोक

ललितपुर। प्रेस क्लब (रजि.) के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय अमर शहीद पत्रकार भवन में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्व.पं. गोपीकृष्ण तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पं.अशोक गोस्वामी की पूज्य माताजी के आकस्मिक निधन पर भी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले (सप्पू) ने की। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संरक्षक मंडल, पदाधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने स्व.पं. गोपीकृष्ण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक गोस्वामी की माताजी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी पत्रकारों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले (सप्पू) ने कहा कि पं. गोपीकृष्ण तिवारी ने अपना पूरा जीवन निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को समर्पित किया। जनपद के विकास और समाजहित में उनकी लेखनी सदैव याद रखी जाएगी। उन्होंने अशोक गोस्वामी की माताजी को धार्मिक, संस्कारी एवं कर्तव्यनिष्ठ महिला बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पं.सुनील शर्मा, हरीशंकर अहिरवार, पं.धर्मेंद्र कृष्ण तिवारी, अजय प्रताप सिंह तोमर के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, महामंत्री अमित सोनी, पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा एड., दिनेश संज्ञा, कृष्णबिहारी उपाध्याय, अशोक गोस्वामी, अमित लखेरा, शुभम पस्तोर, विकास सोनी, अनुराग विदुआ, पंकज रैकवार, संजय नायक, अनन्त सराफ, राममूर्ति तिवारी, कृष्णकांत सोनी, राकेश श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, भगवत श्रोती, अजित जैन, अर्जुन झां, राजेश कुमार राठौर, दीपक राठौर, विनोद मिश्रा, सूरज सिंह, प्रदीप रिछारिया, सुरेन्द्र जायसवाल, अजय तोमर, यशपाल सिंह परमार, आकाश ताम्रकार, अमित राठौर के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे। संचालन प्रेस क्लब महामंत्री अमित सोनी ने किया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत जिला अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय में प्रेस क्लब की ओर से स्व.पं.गोपीकृष्ण तिवारी की स्मृति में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार एवं प्रेस क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!