उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
कचरौंदा रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव
ललितपुर जनपद के ग्राम कचरौंदा रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामलाल कुशवाहा पुत्र निरन कुशवाहा निवासी कचरौंदा कलां के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है




