उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

नवागत एडीएम दिनेश कुमार ने संभाला कार्यभार, बताईं प्राथमिकताएं

 

नवागत एडीएम (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़ी अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी दिनेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत बताया कि प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्हें विभिन्न जनपदों एवं महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व वह अयोध्या, बस्ती और कुशीनगर में उप जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा हापुड़ विकास प्राधिकरण में भी उन्होंने कार्य किया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह नोएडा, आगरा और जालौन में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत रहे। हाल ही में गाजीपुर में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पद से स्थानांतरित होकर उन्होंने ललितपुर में नई जिम्मेदारी संभाली है। दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2001 से 2014 तक उन्होंने लखनऊ सचिवालय में भी अपनी सेवाएं दी हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। साथ ही राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही और बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!