उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

करारी गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम करारी में सोमवार को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करारी निवासी लाखन सिंह पुत्र राम सिंह यादव ने थाना जखौरा पहुंचकर सूचना दी कि उनकी भतीज बहू श्रीमती शिवानी पत्नी सत्यपाल यादव उम्र करीब 20 वर्ष ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपने मकान के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर थाना प्रभारी जखौरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम, क्षेत्राधिकारी सदर एवं नायब तहसीलदार सदर भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने कमरे को कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं।

पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!