उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सुबह से झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे
ललितपुर। शुक्रवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने लगी है, जिससे फसलों की बुवाई को गति मिलने की उम्मीद है। किसान इसे खेती के लिए बेहद लाभदायक बता रहे हैं। समय पर हुई बारिश से अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो इस वर्ष फसल बेहतर होने की पूरी संभावना है।




