उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

यूपीटीईटी के दूसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा शुरू, खराब मौसम में भी अन्य जनपदों से पहुंचे अभ्यर्थी

ललितपुर में शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के दूसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई। यह परीक्षा 8 केंद्रों पर आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:45 बजे तक प्रवेश दिया गया, जिसके बाद कड़ी चेकिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली।

 

श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज स्थित एक परीक्षा केंद्र पर एक महिला अभ्यर्थी घूंघट में परीक्षा देने पहुंची। पूछने पर पता चला कि महिला को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने आया व्यक्ति उसका जेठ था, जिसके कारण वह घूंघट में थी।

 

ललितपुर जिले में कुल 15,481 अभ्यर्थी यूपीटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। ये अभ्यर्थी निजी वाहनों, बसों और ट्रेनों सहित विभिन्न माध्यमों से परीक्षा देने के लिए ललितपुर पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!