उत्तर प्रदेशक्राइम
किताब की दुकान पर महिला का चोरी करते हुए वीडियो वायरल
ललितपुर। शहर के शाही रोड स्थित एक बुक हाउस में एक महिला द्वारा चोरी करने की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि महिला दुकान में पहुंची और मौका पाकर कुछ सामान उठाकर वहां से फरार हो गई।
दुकान में लगे CCTV कैमरे में महिला की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद दुकानदार ने अन्य व्यापारियों को भी सतर्क रहने की अपील की है।




