उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

रविवार को ललितपुर प्रधान डाकघर में राखी डाक की विशेष बुकिंग सुविधा

 

भारतीय डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23.अगस्त (रविवार) को ललितपुर प्रधान डाकघर (Lalitpur HO) में राखी डाक की बुकिंग हेतु विशेष काउंटर खोला जाएगा।

उक्त जानकारी राजीव तिवारी सहायक अधीक्षक डाकघर ललितपुर ने दी lआम जनता रविवार को भी ललितपुर प्रधान डाकघर में पहुंचकर अपने राखी मेल की बुकिंग करा सकती है। राखी डाक की सुगम एवं त्वरित बुकिंग हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

नागरिकों से अनुरोध है कि इस विशेष सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने राखी मेल को समय पर बुक कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!