उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
आजादपुरा में करंट लगने से युवक की मौत, 4 दिन बाद थी भाई की शादी
शादी से पहले घर में मातम, करंट लगने से दूल्हे के भाई की मौत
ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तुवन मंदिर के पीछे आजादपुरा में शनिवार सुबह वाशिंग मशीन की मरम्मत करते समय करंट लगने से 28 वर्षीय अक्षय जैन उर्फ रेशू की मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक स्वर्गीय ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार जैन (लागोन) के मझले पुत्र थे। आगामी 7 जुलाई को उनके छोटे भाई अंकित जैन का विवाह होना था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही उनके पिता का भी हृदयाघात से निधन हुआ था।




