उत्तर प्रदेशक्राइम

महरौनी पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड़ाः ₹6,410 नकद बरामद, मामला दर्ज महरौनी पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया

 

 

उनके पास से कुल 6,410 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई 20 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई।

 

पुलिस ने गांव मिदरवाहा के बाहर अजान रोड स्थित एक खंडहरनुमा मकान के पास से इन जुआरियों को पकड़ा। मौके से फड़ पर 2,830 रुपये नकद और 52 पत्ते ताश मिले।

 

आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान कुल 6,410 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज पुत्र बालचन्द्र अहिरवार (37 वर्ष), सतीश उर्फ सतीश पुत्र बलवन्त सिंह राजा (26 वर्ष), शिवचरन पुत्र मुन्नालाल बंशकार (30 वर्ष), जीतू उर्फ माधवेन्द्र पुत्र रामसहाय अहिरवार (27 वर्ष) और प्रेमलाल पुत्र मुन्नालाल अहिरवार (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जी जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!