उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अटल पार्क और प्रतिमा का लोकार्पण हुआ संपन्न
ललितपुर में अटल पार्क और प्रतिमा का लोकार्पण सांसद अनुराग शर्मा ने किया ललितपुर शहर के सदर कांटे के पास स्थित भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और अटल पार्क का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण गुरुवार दोपहर दो बजे सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने किया। इस पार्क का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया गया है।




