उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

खितवास में बिजली लाइन टूटकर गिरी, कोई जनहानि नहीं

ललितपुर के खितवास में बिजली लाइन टूटकर गिरीः नहीं हुई कोई जनहानि, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग ललितपुर के बिरधा विकासखंड स्थित ग्राम खितवास में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी अरविन्द कुमार कुशवाहा के मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन अचानक टूटकर मकान पर गिर गई।

 

घटना के समय अरविन्द कुमार कुशवाहा के घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना धनश्याम कुशवाहा के घर के पास हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त लाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!