उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पिछले लगभग 8 वर्षों से मुख्य मार्ग बदहाल

विकासखंड बिरधा के ग्राम ऐरावनी में पिछले लगभग 8 वर्षों से मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। सड़क और पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया टूट जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से लगभग कट जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार सड़क और पुलिया की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क और पुलिया का निर्माण कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!