पूर्व शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पूर्व शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतः ललितपुर के चिगलौवा में घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा ललितपुर जिले के बार थाना क्षेत्र के चिगलौवा गांव निवासी पूर्व शिक्षक राजाराम गोस्वामी (हरिगोविंद गोस्वामी के पुत्र) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें लगभग 12:40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बार थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक सिपाही लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
पूर्व शिक्षक के निधन की खबर फैलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों और परिचितों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




