उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
रेलवे स्टेशन पर ब्रिज के नीचे अज्ञात दिव्यांग युवक का शव मिला
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर स्थित ब्रिज के नीचे करीब 38 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक हाथ से दिव्यांग था। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर उसकी पहचान कराने में जुटी है।




