उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविन्द्र राजपूत (21) पुत्र सिंगराम राजपूत निवासी ग्राम बरौदास्वामी, थाना जखौरा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आशीष रावत ने थाना जखौरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी “Factfull-ravindra” से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक वीडियो पोस्ट की थी। थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।




