उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद हुआ खोया मोबाइल, पुलिस ने स्वामी को लौटाया मोबाइल
ललितपुर। थाना मदनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के आधार पर भारत सरकार के केंद्रीय उपकरण पहचान पंजीकरण (सीईआईआर) पोर्टल पर मोबाइल का विवरण दर्ज कराया। तकनीकी विश्लेषण एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने लगभग 12 हजार 500 रुपये मूल्य का एक मोबाइल फोन बरामद कर नियमानुसार उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।




