उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
रायपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में शनिवार देर रात 27 वर्षीय युवक राजेश कुमार अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, वह रात करीब एक बजे बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। तलाश करने पर वह बगल के कमरे में नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर जखौरा थाना पुलिस, उपनिरीक्षक विवेक धामा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। हालांकि, युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



