उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
एक साल से गैरहाजिर चल रहे 9 पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने विभागीय अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 से बिना अनुमति लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी मामलों की विभागीय जांच के आदेश देते हुए अलग-अलग क्षेत्राधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
एसपी ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मियों को कई बार ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए, लेकिन उन्होंने न तो कार्यभार ग्रहण किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




