उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मिर्चवारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत
ललितपुर। महरौनी मार्ग पर मिर्चवारा गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 44 वर्षीय सेल्समैन राजेश पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी महरौनी की मौत हो गई। वह ललितपुर के नदीपुरा स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे और रात करीब 10:15 बजे ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे मिर्चवारा के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।




