उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्यललितपुर
कैसे पहुँचे भक्त शिवालय? ललितपुर में कीचड़ से सराबोर मंदिर मार्ग, श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी
ललितपुर। सावन माह में जहां एक ओर शिवभक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के बालाजी मंदिर एवं हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नंगे पैर पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को फिसलन भरे और कीचड़युक्त रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिरों में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन मार्ग की साफ-सफाई और मरम्मत की ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं है।




