उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर: हत्या कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड, सब्बल और क्रेटा कार बरामद

 

 

ललितपुर, 3 अगस्त। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने हत्या के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, सब्बल तथा एक सफेद रंग की क्रेटा कार (UP94 AF0635) भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में गठित पांच पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके पति कृष्णपाल और सास-ससुर से अवैध रुपये की मांग की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया और धमकी दी। उपचार के दौरान घायल घनश्याम यादव (65) की झांसी में मृत्यु होने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई।

पूछताछ में आरोपियों ने वर्ष 2023 की पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले कृष्णपाल को आईटीआई के पास बुलाकर हमला किया और बाद में उसके माता-पिता को दुर्घटना का झांसा देकर बुलाया, जहां लोहे की रॉड और सब्बल से हमला कर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों में गुल्लू उर्फ भरत यादव, संदीप तिवारी, सोनू यादव उर्फ सुंदर सिंह, मोहित यादव, प्रभान यादव और शक्ति वाल्मीक शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!