उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
जल भराव को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने की पहल
एस डी एम को दिए निरीक्षण कर अवैध निर्माण गिराने के निर्देश
उप जिलाधिकारी शहर का लिया जायजा
ललितपुर।विगत दिवस हुई झमाझम बारिश से शहर क्षेत्र में हुईं जल भराव की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने पहल की है। जिसके क्रम में उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर हेमंत पटेल को बुलाकर शहर क्षेत्र के जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध रूप से बने चबूतरों छज्जों एवं नालियों पर हुए अवैध कब्जे गिराने के निर्देश जारी किए है।




