उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पत्नी के मायके में रहने से आहत युवक ने निगला ज़हर, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर
ब्लॉक तालबेहट क्षेत्र के विघा राजपुर गांव में पारिवारिक तनाव के बीच उठाया कदम, सीएचसी तालबेहट से ललितपुर रेफर
तालबेहट (ललितपुर)। ब्लॉक तालबेहट क्षेत्र के ग्राम विघा राजपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल ललितपुर रेफर कर दिया।




