उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बड़ौदा डांग में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीण परेशान
ललितपुर/बार। ब्लॉक बार की ग्राम पंचायत बड़ौदा डांग में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई महीनों से सफाई कर्मी नहीं पहुंचा है, जिसके चलते जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर ग्राम प्रधान की ओर से कथित तौर पर “अपनी सफाई स्वयं करें” जवाब दिया जाता है। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।




