उत्तर प्रदेश
सागर शराब मामला: सागर पुलिस को शक ललितपुर से हुई नकली शराब की सप्लाई
आबकारी अधिकारी ने आरोपी को नकारा
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा अंतर्गत ग्राम घूघरा खुर्द व नौरज गांव में शराब पीने के बाद दो दिन में हुई 12 लोगों की मौत व 35 लोगों के बीमार होने के बाद सागर पुलिस को शक है कि नकली शराब ललितपुर से हई है, एसपी सागर ने शराब कनेक्शन ललितपुर जोड़े होने की जांच शुरू कर दी , वहीं ललितपुर जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने सागर पुलिस के दावे ओ नकारते हुए कहा कि ललितपुर से कोई नकली शराब सप्लाई हुई ओर न ही नकली शराब बनाई जा रही , रविवार की शाम आबकारी टीम ने गिरार बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया , एमपी जाने आने वाले वाहनों को चेक किया ।




