उत्तर प्रदेश

ललितपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

 

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी ललितपुर ने किए स्थानांतरण

ललितपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल 11 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण सूची में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण गैर जनपद किया गया है।

स्थानांतरण सूची

1. निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा — प्रभारी निरीक्षक थाना बार से प्रभारी निरीक्षक तालबेहट।

2. निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा — प्रभारी निरीक्षक तालबेहट से गैर जनपद स्थानांतरण।

3. निरीक्षक दीपक कुमार — प्रभारी निरीक्षक थाना पाली से प्रभारी निरीक्षक जखौरा।

4. निरीक्षक राजीव वैस — प्रभारी निरीक्षक जखौरा से गैर जनपद स्थानांतरण।

5. निरीक्षक विनय कुमार साहू — पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना पाली।

6. उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह — चौकी प्रभारी राजघाट से थानाध्यक्ष बानपुर।

7. उपनिरीक्षक अरूण तिवारी — थानाध्यक्ष बानपुर से गैर जनपद स्थानांतरण।

8. उपनिरीक्षक प्रशांत राणा — चौकी प्रभारी सदर से स्वाट टीम।

9. उपनिरीक्षक बलराम शर्मा — पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बाँसी।

10. उपनिरीक्षक अभिषेक पवार — चौकी प्रभारी बाँसी से चौकी प्रभारी सदर।

11. उपनिरीक्षक विश्वदीप — थाना बार से चौकी प्रभारी राजघाट।

पुलिस विभाग के अनुसार इन स्थानांतरणों का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करना है।

स्रोत: सोशल मीडिया सेल, जनपद ललितपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!