उत्तर प्रदेश
ललितपुर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष बोली 18 हजार रुपए किया जाए मानदेय , मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
ललितपुर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष आभा शर्मा के नेतृत्व में 20 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने मानदेय हर महीने एक निश्चित तारीख पर देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ।




