उत्तर प्रदेश
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
ब्रेकिंग
ललितपुर ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत अंडेला में शनिवार दोपहर खेत पर काम कर रही 27 वर्षीय महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अंडेला निवासी संगीता पत्नी हरगोविंद अहिरवार शनिवार करीब दोपहर 3 बजे खेत पर काम कर रही थीं। इसी दौरान बारिश के साथ तेज चमक हुई और आकाशीय बिजली गिरने से संगीता उसकी चपेट में आ गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।




