ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत (एमआरओ) हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज दिनांक 19 सितंबर 2026 की शाम करीब 05:40 बजे की है। प्लेटफार्म नंबर 3 स्थित खंभा नंबर 1038/9-बी के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान हिमांशु पाठक (उम्र लगभग 28 वर्ष), पुत्र राकेश पाठक, निवासी ग्राम कछमा का पूरा, थाना कछमा, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।




