उत्तर प्रदेश

NH-44 स्थित अमझरा घाटी ओवर ब्रिज के पास दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के दौरान चालक की मौत

 

थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 स्थित अमझरा घाटी ओवर ब्रिज के पास सोमवार तड़के करीबन 5:00 बजे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। उक्त दुर्घटना के दौरान एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

तो वही दूसरा ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। बरहाल उक्त मामले में पुलिस द्वारा यूपी एमपी बॉर्डर के पास स्थित टोल प्लाजा पर लगे हुए कैमरे की मदद से घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!