उत्तर प्रदेश
बस और टाटा मैजिक की आमने-सामने जोरदार टक्कर
ललितपुर – सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वियाना नाला के पास बस और टाटा मैजिक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया, चीख पुकार मच गई।
गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के वियाना नाला के पास का है।




