बानपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बानपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द्र कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बानपुर पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2026 को ग्राम डगराना निवासी दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ग्राम डंगराना निवासी मान सिंह पुत्र नंदलाल व जय सिंह पुत्र कमल शामिल हैं। पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रामप्रकाश तिवारी तथा कांस्टेबल शिवनन्दन शामिल रहे।




