उत्तर प्रदेश
मूसलाधार बारिश में जल रहा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार, हादसे का खतरा
ललितपुर। मूसलाधार बारिश के बीच शहर के सिद्दन रोड पर SDS स्कूल के पास पेड़ पर लगा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार जलने से हड़कंप मच गया। बारिश के दौरान विद्युत तार में आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि तार कमजोर होकर टूटकर नीचे गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्कूल और सड़क के आसपास लोगों की आवाजाही भी रहती है। ऐसे में समय रहते विद्युत विभाग द्वारा तार की जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।




