उत्तर प्रदेश
भैंस को बचाने के चक्कर में आलू से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल
NH-44 पर हादसे के बाद लगा लंबा जाम, मेडिकल कॉलेज भेजा गया घायल
ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे नेशनल हाईवे NH-44 पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जा रहा आलू से लदा ट्रक अचानक सामने आई भैंस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।




