उत्तर प्रदेश
ललितपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से पकड़ा गया गांजा तस्कर,6.100 किलो गांजा बरामद
ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर बुधवार रात 9 बजे जीआरपी ने चेकिंग के दौरान मेरठ जिले के रहने वाले गांजा तस्कर प्रताप को 6 किलो 100 ग्राम गाँजे के साथ गिरफ्तार किया है , गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर ने बताया कि वह नागपुर से गांजा खरीदकर दिल्ली प्रदेश में बेचता है




