उत्तर प्रदेश
सात दिन बाद भी टप्पेबाज गिरोह पुलिस की पकड़ से दूर
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, अब तक नहीं मिला कोई ठोस सुराग
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में किसान के साथ हुई टप्पेबाजी की वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। 22 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद से पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बाद भी गिरोह का पता नहीं चलने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।




