उत्तर प्रदेश
ललितपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किसान मौत
ललितपुर में रविवार की सुबह 11 बजे के दरम्यान हाईवे 44 पर कार ने बाइक सवार 48 वर्षीय
किसान दरयाव पाल को टक्कर मार दी ,जिसके चलते किसान की मौत हो गई , हालांकि घायल किसान को उपचार के लिए पीआरपी कार से पुलिस कर्मी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले कर पहुंचे , जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दी ।किसान ललितपुर पाइप व ऑयल लेकर वापिस गांव जा रहा था ,रास्ते में हादसा हो गया ।




