उत्तर प्रदेश

नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

 

हैदराबाद की फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर था अरविन्द, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

 

ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसौंरा निवासी 33 वर्षीय अरविन्द पुत्र स्व. जयराम का शव रविवार शाम मेला ग्राउंड के सामने चक्की चौराहे पर नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतक के भाई देशराज ने बताया कि अरविन्द हैदराबाद की एक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर था और करीब छह माह पहले घर आया था। रविवार सुबह खाना खाने के बाद वह घर से निकला था। शाम को उसका शव फंदे पर लटका मिला। वह दो भाइयों और एक बहन में छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!