उत्तर प्रदेश
ललितपुर में जाम में फंसी एंबुलेंस, घायल मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जाने में हुई देरी
ललितपुर। शहर में जाम की समस्या के चलते सोमवार को एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस में घायल मरीज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि नवीन गल्ला मंडी के सामने करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिसके कारण एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल सका। एंबुलेंस के जाम में फंसने से घायल मरीज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में देरी हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता सुनिश्चित कराने की मांग की है।




