उत्तर प्रदेश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर रूट डायवर्जन लागू, शहजाद पुल निर्माण के चलते बदली यातायात व्यवस्था

 

👉 इलाइट चौराहा, बूढ़े बाबा मंदिर और रामनगर कट से गोविंद सागर बांध में होगा मूर्ति विसर्जन।

👉 सागर की ओर से आने वाला ट्रैफिक मसौरा बैरियर से मंत्री जी के पेट्रोल पंप तक वन-वे किया जाएगा।

👉 जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक कर आगामी नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और महर्षि वाल्मीकि जयंती की तैयारियों की समीक्षा की।

👉 धार्मिक स्थलों, पंडालों, रावण दहन और विसर्जन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश।

👉 विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों पर होगा, नई परंपरा या नए विसर्जन स्थल की अनुमति नहीं होगी।

👉 डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए।

👉 सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी रहेगी।

👉 एसपी संजीव कुमार बाजपेयी ने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!