उत्तर प्रदेश

ललितपुर में चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, तलाश के दौरान बच्ची सूने मकान में घायल अवस्था में मिली

बार (ललितपुर)। थाना बार क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही नीतेश उर्फ निक्की प्रजापति पर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिता के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजे उनकी चार वर्षीय बेटी घर के बाहर थी। आरोप है कि गांव का ही युवक उसे कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने साथ एक पास के ही सूने मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे।

तलाश के दौरान बच्ची सूने मकान में घायल अवस्था में मिली।

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!