उत्तर प्रदेश
दीपावली की रात आतिशबाजी में बच्ची समेत 20 से अधिक लोग झुलसे,मुंह में पेट्रोल भरकर आग जलाने के प्रयास में 25 वर्षीय युवक का चेहरा झुलसा
दीपावली की रात जिले में आतिशबाजी के दौरान कई दर्दनाक हादसे सामने आए। रविवार रात पटाखे जलाते समय एक बच्ची समेत 20 से अधिक लोग झुलसकर घायल हो गए। रात करीब आठ बजे से एक बजे के बीच झुलसे लोगों के मेडिकल कॉलेज पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।




