उत्तर प्रदेश
दीपावली की शाम ग्राम प्रधान के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
थाना बार क्षेत्र के ग्राम मिर्चवार में दीपावली की शाम एक दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान मोजी लाल कुशवाहा के पुत्र रामकिशन कुशवाहा ने रविवार शाम करीब 7.30 बजे घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के सदस्य दीपावली की पूजा की तैयारियों में व्यस्त थे। त्यौहार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।




