उत्तर प्रदेश
कस्बा नाराहट में अपर जिलाधिकारी ने मनाई सहरिया परिवारों के साथ दीपावली
। दीपावली के पावन पर्व पर समाज के जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के साथ खुशियां बांटने की एक सराहनीय पहल की गई। कस्बा नाराहट में अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार एवं उपजिलाधिकारी पाली घनश्याम भारतीय ने संयुक्त रूप से लगभग 120 सहरिया परिवारों को दीपावली की पूजा सामग्री, मिठाई एवं पटाखों का वितरण किया।इस दौरान अधिकारियों ने सहरिया परिवारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। उपहार एवं मिठाई पाकर परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।अधिकारियों की इस मानवीय पहल से दीपावली का पर्व जरूरतमंद परिवारों के लिए भी खास बन गया।इस आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और भाईचारे का संदेश दिया।




