उत्तर प्रदेश
चाचा-चाची से मारपीट के बाद लड़के ने फांसी लगाई
चाचा-चाची से मारपीट के बाद लड़के ने फांसी लगाई: 40 हजार रुपए और घी चोरी को लेकर हुआ था विवाद ललितपुर के मिर्चवारा गांव में शुक्रवार शाम 17 साल के जयदेव का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि सुबह घर में 40 हजार रुपए और दो किलो घी को लेकर विवाद हुआ था। लड़के ने चाचा-चाची से मारपीट की थी। इसी दौरान जयदेव के साथ भी मारपीट हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोरी के सामान को लेकर हुआ विवाद
कोतवाली सदर क्षेत्र के मिर्चवारा गांव निवासी रामदेवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से 40 हजार रुपए और दो किलो घी चोरी होने को लेकर परिवार में बातचीत हो रही थी। इसी दौरान उनके देवर और देवरानी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।




