मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 18 नवंबर से 22 नवंबर तक
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 18 नवंबर से 22 नवंबर तक ललितपुर जिले में पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वोट चोरी के आरोप, लोकतंत्र की रक्षा और भगवान श्रीराम के नाम पर मिलने वाले दान-चढ़ावे का हिसाब सार्वजनिक करने जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुड्डू राजा ने पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी।
उज्जैन से अयोध्या के लिए शुरू हुई दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पांच दिनों तक ललितपुर में रहेगी। यात्रा के जरिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक संस्थाओं को मिलने वाले चंदे और चढ़ावे के उपयोग का सार्वजनिक हिसाब देने तथा आर्थिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई जाएगी।




