उत्तर प्रदेश
यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स
तीन शिक्षण संस्थानों में चलाया जागरूकता अभियान, चेकिंग में 324 वाहनों के चालान
ललितपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चलाया। राजकीय इंटर कॉलेज, श्री दीप चंद्र चौधरी महाविद्यालय और नेहरू महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई।




