उत्तर प्रदेश
ऐरा गांव के पास पलटी सवारियों से भरी टैक्सी, कई घायल
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा और जाखलौन के बीच पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, टैक्सी ललितपुर से जाखलौन जा रही थी। उसमें करीब 12 यात्री सवार थे। हादसे में अनीता (40), हरकुंवर (45), गुड्डीबाई (45), पिपरिया बाई (50) और श्याम यादव (34) सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं। वहीं, यात्रियों ने चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।




